Top News

खेतिया में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान समिति RSK द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान। On Independence Day, a grand blood donation camp was organised by the Blood Donation Committee (RSK) in Khetia, 50 blood donors donated blood.

 खेतिया में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान समिति RSK द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान




खेतिया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। रक्तदान समिति खेतिया (RSK) के तत्वाधान में तिरंगे की शान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, खेतिया में किया गया था। शिविर में रक्त संग्रह का कार्य श्री नवजीवन रक्त केंद्र, धुलिया की अनुभवी टीम द्वारा किया गया।

RSK के संयोजक राकेश सीताराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान समिति खेतिया द्वारा प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के इस महापर्व को सेवा के रूप में मनाया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी तिरंगे की शान में इस भव्य शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया रक्तदान शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर भगवा ग्रुप के सदस्य श्याम वास्कले, हीरा बागुल, पवन शर्मा जी, विजय चौधरी सहित समिति के कई सदस्य और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की।

शिविर में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 50 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच कर प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक राकेश सीताराम चौधरी ने सभी रक्तदाताओं, नवजीवन रक्त केंद्र धुलिया की टीम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post