Top News

‘मां तुझे प्रणाम’ योजना: रायसेन के 22 युवाओं का चयन, देश की सीमाओं और धरोहरों का करेंगे भ्रमण। 'Maa Tujhe Pranam' scheme: 22 youths from Raisen selected to visit the country's borders and heritage sites

‘मां तुझे प्रणाम’ योजना: रायसेन के 22 युवाओं का चयन, देश की सीमाओं और धरोहरों का करेंगे भ्रमण। 


जिले के सातों विकासखंडों से एनसीसी, एनएसएस, खिलाड़ी और मेधावी श्रेणी के विद्यार्थी शामिल

मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘मां तुझे प्रणाम’ योजना के तहत रायसेन जिले के 22 प्रतिभाशाली युवाओं का चयन हुआ है। भोपाल संभाग स्तर पर आयोजित इस चयन प्रक्रिया में रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने प्रतिनिधित्व किया। जिले के सभी 7 विकासखंडों से चयनित ये युवा देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सामरिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों के अध्ययन भ्रमण पर जाएंगे।

योजना का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की सुरक्षा व्यवस्था, सीमाओं की संवेदनशीलता और सेना के जवानों की जीवनशैली से रूबरू कराकर उनमें राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। भ्रमण के दौरान युवाओं को भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के अदम्य साहस को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

विकासखंडवार चयनित विद्यार्थियों की सूची:

बाड़ी: हेमंत शाक्य (NSS), भूपेंद्र बघेल (NCC), स्वयं भार्गव (खिलाड़ी), शोभित रघुवंशी (मेधावी)।

सांची: अमन शर्मा (NCC), कृष्णाकुमार सूर्यवंशी (NSS), अभिषेक चंदेल (खिलाड़ी), मनमोहन गौर (मेधावी)।

औबेदुल्लागंज: नवीन शर्मा (NSS), मयंक जाटव (खिलाड़ी), सौरभ घोटे (मेधावी)।

गैरतगंज: श्रीकृष्ण कुशवाहा (NCC), पुष्पेंद्र विश्वकर्मा (NSS), आर्यन वंशकार (मेधावी)।

उदयपुरा: दीपेंद्र राजपूत (NCC), सुरेश गुप्ता (NSS), सत्यम कीर (खिलाड़ी), पार्थ गुप्ता (मेधावी)।

सिलवानी: जयबाबू बरकरे (मेधावी)।

बेगमगंज: हर्षित रजक (NCC), सौरभ यादव (NSS), अजय ठाकुर (खिलाड़ी), युग कुशवाहा (मेधावी)।

विद्यार्थियों के चयन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। चयनित युवाओं ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए देश सेवा और सीमाओं की सुरक्षा को प्रत्यक्ष समझने का एक स्वर्णिम अवसर है।

पत्रकार हेमंत शाक्या रायसेन संपर्क सूत्र 6263301848

Post a Comment

Previous Post Next Post