हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस,, नगर पंचायत ने प्रस्तुत किया विकास का लेखा-जोखा
खेतिया
खेतिया शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया हल्की-हल्की रिमझिम बारिश के बीच हर्सोल्लास के साथ शहर व पंचायत में ध्वजारोहण किया गया।
खेतिया शहर का मुख्य समारोह हेतु गांधी चौक को विशेष रूप से सजाया गया, तिरँगे परिवेश में आयोजित मुख्य समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष दशरथ निकुम ने ध्वजारोहण कर सलामी ली ।नगर पंचायत की ओर से 4वर्षों का प्रगति प्रतिवेदन का वाचन पार्षद श्रीमती ज्योति कमलेश राजपूत, ने किया वही मुख्यमंत्री के उध्बोधन का सीधा प्रसारण नगर पालिका खेतिया में किया गया इस दौरान खेतिया पुलिस की टीम ने नगर निरीक्षक पुष्प करन मूवेल के नेतृत्व में सलामी दी शहर के मुख्य समारोह में शहर की सरकारी व निजी संस्थाओं के छात्र-छात्राएं शिक्षक गणों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक पाषर्दगन व अधिकारी उपस्थित रहे
नगर परिषद खेतिया के कार्यालय पर पार्षद श्रीमती दीपाली बागुल ने तथा बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर श्रीमती योगेश्वरी चौहान ने ध्वजारोहण किया ।
शहर में न्यायालय परिसर में न्यायाधीश श्रीमती नीलम खटाना, पुलिस थाना खेतिया पर थाना प्रभारी पुष्प करण मूवेल, मंडी समिति खेतिया में भार साधक अधिकारी रमेश चंद्र सिसोदिया, अतिरिक्त तहसील कार्यालय पर अतिरिक्त तहसीलदार सुश्री प्रज्ञा पाटीदार, विद्युत मंडल पर ऐ ई किराडे के साथ साथ शहर की विभिन्न संस्थाओं में संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहणकर सलामी ली।
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे नगर परिषद खेतिया के सौजन्य से प्रतिभावान विद्यर्थियो को सम्मानित किया गया।शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों ने पंचायत पर ध्वजारोहण किया। खेतिया शहर में हुए मुख्य समारोह के बाद नगर पंचायत परिषद खेतिया के सौजन्य से मिष्ठान वितरण किया गया है ।स्वतंत्रता दिवस पर छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह बहुत अधिक दिखाई दे रहा था रिमझिम वर्षा के बीच खेतिया शहर की शैक्षणिक संस्थाओं के साथ खेतिया से जुड़े महारास्ट्र खेड़ दीगर की संस्था के भी छात्र-छात्राएं व शिक्षक गण उपस्थित रहे।
खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट
Post a Comment