Top News

गरीबी में पढ़ाई कर विनोद ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, MPPSC में सहायक प्राध्यापक पद पर चयन। Vinod achieved a great success by studying in poverty, selected for the post of Assistant Professor in MPPSC.

गरीबी में पढ़ाई कर विनोद ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, MPPSC में सहायक प्राध्यापक पद पर चयन। 



पानसेमल। ग्राम पंचायत मलगांव के छोटा मलगांव निवासी विनोद लालसिंग वास्कले का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा वाणिज्य विषय में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


विनोद ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में लगातार मेहनत की। उन्होंने हाईस्कूल करणपुरा से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वाणिज्य विषय में बी.कॉम., एम.कॉम. और बी.एड. की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद SET परीक्षा दो बार तथा NET परीक्षा उत्तीर्ण की। MPPSC की वर्ष 2024 की चयन सूची में उन्होंने 14वां स्थान प्राप्त किया।



विनोद मलगांव क्षेत्र से वाणिज्य विषय के साथ मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में चयनित होने वाले पहले व्यक्ति बताए जा रहे हैं। उनके परिवार में स्व. अधिवक्ता शेरसिंह फूलसिंह वास्कले भी अधिवक्ता रहे हैं।


विनोद की सफलता पर इंजीनियर आपसिंह वास्कले, टीआई विजय वास्कले, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्यामकुमार वास्कले, कृष्णा वास्कले, सुनील वास्कले, धर्मेंद्र वास्कले सहित मलगांव के वरिष्ठजनों, युवाओं और मित्रों ने बधाई दी।


श्यामकुमार वास्कले ने कहा कि विनोद ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। शिक्षिका श्रीमती किरण वास्कले, श्रीमती गौरी वास्कले, मीना वास्कले सहित छोटा मलगांव के ग्रामीणों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट 

  

Post a Comment

Previous Post Next Post