बड़वानी के तरुण कुमार गोले भारतीय खाद्य निगम (FCI) की मध्यप्रदेश राज्य सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत।
पलसूद। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा बड़वानी जिले के तरुण कुमार गोले को तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) की सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस संबंध में भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। भारतीय खाद्य निगम की सलाहकार समिति का उद्देश्य खाद्यान्न की खरीद, भंडारण एवं वितरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर निगम को परामर्श देना तथा सभी संबंधित हितधारकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना है।
तरुण कुमार गोले भाजपा के वरिष्ठ सहकारी नेता एवं समाजसेवी श्री भैरवप्रसाद गोले के पुत्र हैं। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस प्रतिष्ठित दायित्व के लिए तरुण कुमार गोले ने भारत सरकार एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
पलसूद से ओमप्रकाश गोले रिपोर्ट

Post a Comment