Top News

सोशल मीडिया पर खतरनाक मोटरसाइकिल स्टंट का वीडियो वायरल करने वाले के विरुद्ध थाना बड़वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ₹4,300 का चालान। Barwani police station takes swift action against the person who made the video of dangerous motorcycle stunt viral on social media, challan of ₹4,300.

सोशल मीडिया पर खतरनाक मोटरसाइकिल स्टंट का वीडियो वायरल करने वाले के विरुद्ध  थाना बड़वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ₹4,300 का चालान। 



बड़वानी  पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा सोशल मीडिया पर खतरनाक मोटरसाइकिल स्टंट कर वीडियो वायरल करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री महेश सुन्नैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा कार्रवाई की गई।


विगत तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। सायबर सेल बड़वानी द्वारा वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान अश्वीन पिता अमरसिंह जाधव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम ओझर, तहसील निवाली, जिला बड़वानी के रूप में की गई। उसके विरुद्ध बिना हेलमेट, तेज गति, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, बिना लाइसेंस वाहन चलाना एवं अनाधिकृत व्यक्ति को वाहन चलाने के लिए देने के कृत्य में मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल ₹4,300 की चालानी कार्रवाई की गई।


*बड़वानी पुलिस की अपील-* पुलिस प्रशासन आमजन एवं विशेषकर युवाओं से अपील करता है कि सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के लिए अपनी एवं दूसरों की जान जोखिम में न डालें। सड़कें स्टंट करने के लिए नहीं हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के वीडियो सोशल मीडिया पर पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


*विशेष भूमिका-* थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उपनिरीक्षक रवि ठाकुर, प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह चौहान, आरक्षक अरविन्द बार्चे एवं आरक्षक वेरसिंह जामोद।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी की खास रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post