शासकीय हमीदिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।
संभागीय पत्रकार हेमंत शाक्य संपर्क सूत्र 6263301848
भोपाल प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों, सामाजिक दायित्वों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी ग्रन्थ अकादमी के संचालक एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कडेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. आशुतोष दुबे ने की इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमार आचार्य अध्यक्ष, फीस वो आयोग (FRC), म. प्र. एवं पूर्व जिला संगठक, जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. मनोज अग्निहोत्री, खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजकुमार वर्मा एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनंत कुमार सक्सेना तथा मुक्त इकाई परिक्षेत्र के कार्यक्रम अधिकारी श्री राहुल सिंह परिहार एवं निर्दलीय संपादक समाचार पत्र श्री प्रिंस अभिषेक आज्ञानि उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना मिश्रा, पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल शिवानी, कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला संगठन डॉ. आर. एस. नरवरिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर पी शाक्य. एन एस एस समिति सदस्य डॉ. ममता कुशगोतिया एवं डॉ. कुलदीप मरावी सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाती रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें कश्मीरी, हरियाणवी, महाराष्ट्रीयन, गुजराती एवं आदिवासी लोकनृत्यों के साथ कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की विविधता में एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एनएसएस-सी प्रमाण पत्र प्राप्त स्वयंसेवक इरफान अंसारी एवं प्रतीम लोवंशी को सम्मानित किया गया। साथ ही एनएसएस-बी प्रमाण पत्र भी स्वयंसेवकों को वितरित किए गए। राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय एवं मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर. पी. शाक्य ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मानवसांचलन की महत्वपूर्ण भूमिका यशस्वी शाक्य की रही। स्टेट अवार्डी दानिश खान वरिष्ठ, स्वयंसेवक राकेश पंडित, उमेश कुमार प्रजापति एवं राज्य स्तरीय शिविरार्थी जयकुमार अहिरवार, आयुष ठाकुर, आर्यन रजक, अरविंद जाटव, राजा रजक, शशांक मालवीय, गुंजा नागवंशी, एवं स्वयंसेवक निशिका, मधु, ज़ैनब, प्रतीक्षा, जागृति, संगीता, पूजा, पिंकेश, दिनेश, अंशुल, फरहान, कृष, वेदिका, अमृता, अंजली, कृतिका, श्रजल, प्रिंस, खेलेंद्र, यशिका, आरती, खुशी एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Post a Comment