शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर बड़वानी पुलिस का शिकंजा: 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद, शादी का प्रलोभन देकर ₹2,25,000 की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की फरार महिला आरोपी गिरफ्तार।
बरामदगी: 01 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत ₹10,000/-) एवं ₹4,000/- नकद (कुल मशरूका कीमत ₹14,000/-)।*
*अपराध क्रमांक: 229/2026 | धाराएं: 316(5), 318(4), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS)।*
*स्थिति: आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल (न्यायिक हिरासत) भेजा गया।*
घटना का संक्षिप्त विवरण:
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा शादी-ब्याह के नाम पर आम जनता से मोटी रकम वसूलने एवं प्रलोभन देकर षड्यंत्रपूर्वक ठगी करने वाले गिरोहों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं SDOP सेंधवा श्री अजय वाघमारे के विशेष मार्गदर्शन में थाना नागलवाड़ी क्षेत्र में फरियादी से चांदी के आभूषणों सहित कुल ₹2,25,000/- की धोखाधड़ी के मामले में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रही मुख्य महिला आरोपी ('लुटेरी दुल्हन') को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की गई है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।
जप्तशुदा मशरूका (कुल कीमत ₹14,000/-):
* एंड्रॉइड मोबाइल फोन: 01 नग (कीमत लगभग ₹10,000/-)
* नकद राशि: ₹4,000/-
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में कार्यवाहक थाना प्रभारी उ.नि. कमलकिशोर, चौकी प्रभारी बालसमुद स.उ.नि. संजय शर्मा, म.प्र.आर. 252 हेमलता रोमड़े, चालक प्र.आर. 369 प्रेमसिंह बघेल, आर. 530 गगनसिंह मण्डलोई एवं आर. 486 मनोज बघेल का सराहनीय योगदान रहा।
संवाददाता अब्दुल सादिक चन्देरी


Post a Comment