Top News

बड़वानी यातायात पुलिस ने दिखाई सजगता, कसरावद पुल पर नदी में कूद रही छात्रा की बचाई जान। Barwani traffic police showed alertness and saved the life of a student who was jumping into the river on Kasrawad bridge.

बड़वानी यातायात पुलिस ने दिखाई सजगता, कसरावद पुल पर नदी में कूद रही छात्रा की बचाई जान।



बड़वानी। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान आज 1 अक्टूबर को यातायात थाना पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

नियमित चेकिंग के दौरान कसरावद पुल के पास तैनात पुलिस टीम की नजर नर्मदा नदी के पुल पर एक छात्रा पर पड़ी, जो नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी।

जवानों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को ऐन मौके पर सुरक्षित पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना देकर उनके सुपुर्द किया, साथ ही सहानुभूतिपूर्वक काउंसलिंग भी की।


एसपी श्री शुक्ल ने कहा कि पुलिस प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर यातायात के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा पर भी पैनी नजर रखे हुए है।

इस जीवन-रक्षक कार्य में सउनि अशोक भदौरिया, सउनि किशोर जायसवाल, प्रआर रवीन्द्र मंडलोई, प्रआर मुकेश मंडलोई और आरक्षक सुरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।



बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 


Post a Comment

Previous Post Next Post