बड़वानी के मुक्तिधाम राजघाट में स्वच्छता अभियान, नगर पालिका, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने किया श्रमदान।
बड़वानी। स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता ही संस्कार के संदेश के साथ गुरुवार 1 अक्टूबर को मुक्तिधाम राजघाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सुबह 11 बजे शुरू हुए इस अभियान में नगर पालिका प्रशासन, परिषद और सफाई कर्मियों के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सेवा मंडलों, मंदिर समितियों, व्यापारी संगठनों और सेवाभावी नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान मुक्तिधाम परिसर में श्रमदान कर कचरा हटाया गया और परिसर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया गया।
सहभागियों ने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता केवल सफाई नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान समय-समय पर होते रहना चाहिए।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी की रिपोर्ट



Post a Comment