सेवा मेरा योगदान के तहत निवाली में नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर।
निवाली। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान 2026 में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत मंगलवार को नगर परिषद निवाली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश डागी, डॉ. प्रेम सिंह सोलंकी, डॉ. अमित मेहरा, डॉ. रमेश एवं डॉ. डोली भट्ट ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत निवाली के पंचायत समन्वयक अधिकारी रतन सिंह बर्थडे, विकासखंड समन्वयक आप सिंह चौहान, मेंटर्स राकेश चौहान एवं नीराम तरोले तथा जनसेवा सामाजिक सेवा समिति सुलगांव के नवांकुर संस्था प्रभारी रामलाल सोलंकी सहित अन्य लोगों ने उपस्थित होकर सहभागिता निभाई।
आयोजकों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाना है। नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण जैसे शिविरों से लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
निवाली से मधुकर अहीरे की रिपोर्ट


Post a Comment