Top News

बड़वानी में गांधी जयंती से होगा नशा मुक्ति महाअभियान का शंखनाद, 2 से 8 अक्टूबर तक गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान। The campaign for de-addiction will be launched in Barwani from Gandhi Jayanti; the awareness campaign will be run in every village from 2nd to 8th October.

बड़वानी में गांधी जयंती से होगा नशा मुक्ति महाअभियान का शंखनाद, 2 से 8 अक्टूबर तक गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान।



बड़वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और मद्य निषेध दिवस सप्ताह पर जिले में "व्यसन मुक्ति अभियान - नशा मुक्त भारत" का आगाज होगा। यह अभियान 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।


अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक लखन विश्वकर्मा ने बताया कि जिले की 9 तहसीलों - बड़वानी, सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, निवाली, ठीकरी, पाटी, अंजड़ और वरला में सघन कार्यक्रम होंगे। स्कूल-कॉलेजों में पोस्टर, स्लोगन, भाषण, कविता, गीत-संगीत, रंगोली प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रैली और चित्र प्रदर्शनी से नशे के दुष्प्रभाव बताए जाएंगे।


गायत्री परिजन चौपालों और घर-घर जाकर पोस्टर, पम्पलेट और संकल्प पत्र बांटकर युवाओं को आजीवन नशा न करने का संकल्प दिलाएंगे।


सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रभारी विशाल बडोले ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन द्वारा गांधी जयंती पर जिला और तहसील मुख्यालयों पर मद्य निषेध की शपथ दिलाई जाएगी। विभाग में नशा पीड़ितों के लिए उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास की व्यवस्था है। अभियान में महिला बाल विकास, स्कूल शिक्षा, जनपद, नगरीय निकाय और पुलिस प्रशासन का सहयोग रहेगा और ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post