रेडियंट वर्ल्ड पैरा क्रिकेट लीग के लिए बड़वानी जिले के मोरतलाई निवासी पैरा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जितेन्द्र विनोद वाघ का हुआ चयन।
दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित देश की पहली प्रोफेशनल दिव्यांग क्रिकेट वाली रेडियंट वर्ल्ड पैरा क्रिकेट लीग 2026 के लिए मोरतलाई के जितेन्द्र विनोद वाघ का चयन हुआ है। जितेंद्र वाघ के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली डायनामोज में हुआ
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आगरा में 6 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट मे कुल 6 फ्रेंचाइजी टीम हिस्सा लेगी जो आईपीएल के तर्ज पर खेला जाएगा जिसमें हर टीम में 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल होगे प्रतियोगिता का आयोजक श्री ओसीम खेत्रपाल जी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के महासचिव श्री हारून रशीद सर, उपाध्यक्ष श्री डॉ. भगवान तलवारे सर, सीईओ गजल mam सीनियर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जमीर पठान ने
जितेंद्र वाघ के चयन पर महाराष्ट्र दिव्यांग क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। जितेन्द्र के चयन पर उनके परिवार और मित्र परिवार ने बधाईया दी
जितेन्द्र वाघ इससे पहले भी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर खेल चुके हैं और घरेलू मैचों में महाराष्ट्र की ओर राष्ट्रीय टूर्नामेंट मै मैच खेल चुके हैं। अब इस लीग मैं दिल्ली डायनामोज की टीम ओर से खेलेंगे उनके इस चयन सभी ने उनका अभिनंदन किया।
खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट


Post a Comment