अवैध हथियार बनाने एवं बेचने वाले गिरोह पर बड़वानी पुलिस का बड़ा प्रहार: दो सिकलीगर गिरफ्तार, 1 रिवाल्वर और 4 कट्टे बरामद।
अवैध हथियार निर्माण व तस्करी के खिलाफ सेंधवा ग्रामीण, सेंधवा शहर और नागलवाड़ी पुलिस की संयुक्त दबिश।
बरामदगी: 01 हस्तनिर्मित रिवाल्वर, 04 कट्टे, 05 कारतूस एवं हथियार बनाने की सामग्री (कुल अनुमानित कीमत ₹1,00,000/-)।
आरोपी: 02 शातिर सिकलीगर गिरफ्तार, अन्य फरार साथियों की तलाश जारी।
*अपराध क्रमांक: 647/2026 एवं 648/2026 | धाराएं: 25(1)a, 25(1)aa, 3/5, 27 आर्म्स एक्ट।*
*विशेष: ड्रोन कैमरों से अवैध अड्डों की सर्चिंग एवं गांव की मैपिंग शुरू।
*विवरण*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं SDOP सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियारों की धर-पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुरमाबाद के सिकलीगर मोहल्ले में अवैध हथियार बनाने व बेचने का काम किया जा रहा है तथा बाहरी लोगों का आना-जाना बना हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 3 विशेष टीमों का गठन कर ग्राम खुरमाबाद में योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार व निर्माण सामग्री जप्त की गई:
*कमल सिंह* 03 कट्टे, 03 कारतूस एवं हथियार निर्माण सामग्री।
*रिशपाल* 01 रिवाल्वर, 01 कट्टा, 02 कारतूस एवं हथियार निर्माण सामग्री।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सेंधवा ग्रामीण में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में पृथक-पृथक मामले दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*
* कमल सिंह पिता धर्म सिंह चावला (सिकलीगर), निवासी- खुरमाबाद, थाना सेंधवा ग्रामीण (पूर्व से 04 आपराधिक प्रकरण दर्ज)।
* रिशपाल पिता जीवन सिंह सिकलीकर, निवासी- खुरमाबाद, थाना सेंधवा ग्रामीण।
बरामद सामग्री (कुल मूल्य लगभग ₹1,00,000/-):
* 01 हस्तनिर्मित रिवाल्वर
* 04 हस्तनिर्मित कट्टे
* 05 जिंदा कारतूस
* अवैध हथियार बनाने के उपकरण एवं सामग्री
तकनीकी निगरानी व *आगामी कार्रवाई*
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अवैध हथियार बनाने तथा सप्लायर गिरोह से जुड़े अन्य फरार साथियों के नाम उजागर किए हैं, जिनकी सूची तैयार कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गांव के बाहरी क्षेत्रों में स्थित अवैध निर्माण अड्डों को चिन्हित करने के लिए ड्रोन कैमरों से मैपिंग व सर्चिंग की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त सराहनीय कार्रवाई SDOP श्री अजय वाघमारे के नेतृत्व में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण ओ.पी. सिंह चोंगड़े, थाना नागलवाड़ी एवं थाना सेंधवा शहर पुलिस बल की संयुक्त टीम (कुल 30 जवानों) द्वारा संपादित की गई।
संवाददाता अब्दुल सादिक चन्देरी




Post a Comment