लोक अदालत का यही नारा ना कोई जीता ना कोई हारा न्यायाधीश नीलम खटाना।
खेतिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र जी जैन के निर्देशन में खेतिया न्यायालय परिसर में न्यायाधीश निगम खटाना की अगुवाई में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई महात्मा गांधी व मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर लोक अदालत शुभारंभ करते हुए न्यायाधीश श्रीमती नीलम खटाना ने कहा कि लोक अदालत की परिकल्पना है लोक अदालत का नारा है ना कोई जीता ना कोई हारा इसी को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित लोग अदालत में आपसी समन्वय व समझौते से प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है न्यायाधीश स्वयं पक्षकारों से चर्चा कर उन्हें समझाइए देते रहे जिसका परिणाम रहा कि आज लोक अदालत में 96 प्रकरणों पर आम सहमति बनी जिसके चलते पक्षकार लाभान्वित हुए व विभिन्न प्रकरणों में ₹-787739 की रकम का निराकरण हुआ आज संपन्न हुई लोक अदालत में अभिभाषक संजय पटेल,दिनेश जोशी,विकास शितोले,संजय पंडित मनीष आशर्मा, गौरव सोनी,भगवान गवले, कोमल सोनी,,सन्दीप पाटिल,कैलाश सिरसाट, जमील मंसूरी,अतिरिक्त तहसीलदार सुश्री प्रज्ञा पाटीदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ईश्वर महाले सहित न्यायालय कर्मचारियों,पी एल वी पिंटू भोंसले के साथ बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे
राहुल उपासनी की रिपोर्ट
Post a Comment