Top News

कमल के फूल के रूप में सजे श्याम बाबा के दिव्य स्वरूप ने मोहा मन, राजस्थानी साफा और दिल्ली से मंगाए विशेष फूलों से हुआ आकर्षक श्रृंगार। Shyam Baba's divine nature as a lotus flower, attractive makeup from Moha Mana, Rajasthani Safa and special flowers from Delhi.

कमल के फूल के रूप में सजे श्याम बाबा के दिव्य स्वरूप ने मोहा मन, राजस्थानी साफा और दिल्ली से मंगाए विशेष फूलों से हुआ आकर्षक श्रृंगार। 




अजा एकादशी पर खाटूश्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब



अंजड़:- अजा एकादशी के पावन अवसर पर सोमवार को नगर के प्रसिद्ध श्री खाटूश्याम मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बाबा श्याम का कमल के फूल के स्वरूप में आकर्षक बागा (पोशाक), सिर पर राजस्थानी साफा तथा दिल्ली से विशेष रूप से मंगाए गए फूलों से किया गया मनोहारी श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।


आस्था और भक्ति से सराबोर माहौल में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कई भक्त पैदल निशान लेकर पहुंचे और श्याम बाबा को निशान अर्पित किए। वहीं अनेक श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना के साथ अर्जी बांधते नजर आए, जबकि मनोकामना पूर्ण होने पर कई भक्त अर्जी खोलकर बाबा का आभार व्यक्त करते दिखाई दिए।


ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी परिवार सहित मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते हुए श्याम बाबा को रिझाते नजर आए। पूरे दिन मंदिर परिसर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजता रहा।


पूजन-अर्चन के साथ दिनभर हुए धार्मिक आयोजन


अलसुबह 5 बजे पंडित बसंत शर्मा ने श्याम बाबा सहित मंदिर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण दरबार का विधिवत पूजन-अर्चन कर आकर्षक श्रृंगार किया। सुबह 7:30 बजे एवं शाम 7 बजे संगीतमय महाआरती हुई। वहीं सुबह 11:30 बजे तथा रात्रि 8:30 बजे भोग आरती संपन्न हुई।


सायंकालीन महाआरती के पश्चात मंदिर प्रांगण में फूलों से सुसज्जित आकर्षक झूले पर श्याम बाबा को विराजमान कर दिव्य दरबार सजाया गया तथा ज्योत प्रज्वलित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने ज्योत में आहुतियां अर्पित कर बाबा श्याम से सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।


श्याम एकादशी प्रसादी ग्रुप की ओर से श्रद्धालुओं को फलाहारी मिक्चर की प्रसादी वितरित की गई। देर रात 11 बजे शयन आरती के साथ दिनभर चले धार्मिक आयोजनों का समापन हुआ। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post