शिक्षक दिवस पर उमावि राखीबुजुर्ग में शिक्षकों का सम्मान,प्रशस्ति-पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मान, 400 से अधिक विद्यार्थियों को बांटी चॉकलेट।
राखीबुजुर्ग। शिक्षक दिवस के अवसर पर उमावि राखीबुजुर्ग में शनिवार को सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में श्री गंगादास जी स्मृति शिक्षा एवं समाज सेवा समिति, भोपाल की सहयोगी संस्था KBS कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, खेतिया-पानसेमल की ओर से विद्यालय के प्राचार्य राजू सोनिस, आदर्श एवं उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्यामकुमार वास्कले तथा विशेष सहयोगी सुनील सकाड़े सर का प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजेश विश्वकर्मा जी एवं कृष्णा भूमि समाचार पत्र के संपादक श्रीकृष्णा सिरसाठ जी द्वारा सैकड़ों विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
इसके बाद शिक्षक श्यामकुमार वास्कले द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 400 से अधिक विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई। विद्यार्थियों ने भी प्रत्येक कक्षा में केक काटकर शिक्षक दिवस का उत्सव मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में धीरज सोनवने, दिनेश पाटिल, सुरेश सोनिस, शांतिलाल शिंदे, महावीर देसले, गोविंद चौहान, रविंद्र बढ़गुजर, चैनसिंह गिरासे, संजय बागल, छोटू ऐसीकर, विनोद भोसले, लुलसिंग सेनानी एवं अविनाश ठाकुर सर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट
Post a Comment