Top News

शासकीय सेवानिवृत्त पेंशनर एसोसिएशन जिला बड़वानी की मासिक बैठक एवं शिक्षक दिवस समारोह संपन्न। Monthly meeting and Teacher's Day celebration of Government Retired Pensioner Association, District Barwani concluded.

शासकीय सेवानिवृत्त पेंशनर एसोसिएशन जिला बड़वानी की मासिक बैठक एवं शिक्षक दिवस समारोह संपन्न। 





दिनांक 05.09.2026 दिन शनिवार को शासकीय सेवानिवृत्त पेंशनर एसोसिएशन जिला बड़वानी की मासिक बैठक एवं शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर की गई।


तत्पश्चात एसोसिएशन में नए आजीवन सदस्य बनाए गए। नवनियुक्त आजीवन सदस्यों में *श्रीमती मालू परिहार, श्री घनश्याम अवास्या, श्री मंसूर खान (से.नि. प्राचार्य), श्री प्रबोध मिश्र हितैषी, श्री एम.एल. वर्मा निकुंज, श्री साबिर खान (से.नि. शिक्षक), श्री हुकम सिंह मंडलोई, मो. इजहुसैन सैफी, श्री प्रभाकर राव निवडुंगे, श्री छोगालाल पाटीदार, श्री कमलकुमार गनवानी, श्री राजेन्द्र कुमार चौहान एवं श्री सुभाष पटेल* को आजीवन सदस्य बनाकर शाल, माला पहनाकर सम्मानित किया गया।


शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ सम्माननीय सेवानिवृत्त शिक्षकों *श्री जी.आर. सूर्यवंशी, श्री मनोहर सिंह दरबार, श्री कैलाश कुमरावत, श्री रामनरेश शुक्ला, श्री श्यामसुंदर गुप्ता, श्री शिवराम नागराज, श्री वंशीराम कनौजे, श्री भूरालाल सावनेर, श्री पन्नालाल पंवार, श्री बालचंद गोयल, श्री टी.आर. बाघे एवं श्री रमेशचंद्र रावत* के निवास पर जाकर शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।


इस अवसर पर *डॉ. अब्दुल रशीद पटेल (से.नि. सी.एच.एम.ओ.)* की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष *श्री विजय कुमार जैन* द्वारा संघ की गतिविधियों की जानकारी दी गई एवं सभी का आभार व्यक्त किया गया।


इस विशेष कार्यक्रम में समाजसेवी *अब्दुल सादिक चंदेरी* भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post