बड़वानी पुलिस के तीन SI बने निरीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई।
पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद में बदलाव नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति नए संकल्प का अवसर है।
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
- वीर बहादुर सिंह चौहान — उप निरीक्षक से निरीक्षक
- ललिता चौहान — उप निरीक्षक से निरीक्षक
- विजय रावत — उप निरीक्षक से निरीक्षक
जनविश्वास मजबूत करने पर जोर
समारोह में एसपी शुक्ल ने कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों से अपने अनुभव और कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा विभाग की गरिमा और जनविश्वास को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया एवं डीएसपी अजाक निलेश्वरी डावर ने भी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेव सिंह बिसेन, महिला थाना प्रभारी सुनीता मुजाल्दा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह के अंत में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी की खास रिपोर्ट


Post a Comment