Top News

हमारी संस्कृति हमारी जिम्मेदारी वेदांत गुरुकुल माध्यमिक विद्यापीठ खेतिया में मेरे विद्यार्थी जीवन का पहले गणपति।

 हमारी संस्कृति हमारी जिम्मेदारी वेदांत गुरुकुल माध्यमिक विद्यापीठ खेतिया में मेरे विद्यार्थी जीवन का पहले गणपति। 




खेतिया

खेतिया के वेदांत गुरुकुल विद्यापीठ में मेरे विद्यार्थी जीवन के पहले गणपति कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नर्सरी के विद्यार्थियों को निशुल्क गणेश जी की मूर्तियां भेंट की गई कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेश नाहर गायत्री परिवार के भिकाजी महाले,पत्रकार जयेश पटेल,,श्रीमती पुष्पाबाई सोनी एवं अभिभावक मनीष आशर्मा, योगेश चौधरी,पत्रकार जितेन्द्र जोशी,राहुल उपासनी एवं मातृशक्ति के रूप में पधारे विद्यार्थियों की माताजी को कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नाहर ने कहा कि विद्यार्थियों को इंजीनियर डॉक्टर वकील एवं अन्य व्यवसाय से जोड़ना प्राथमिकता हो सकती है उससे भी पहले विद्यार्थी जीवन को हमारी सनातन संस्कृति एवं जीवन मूल्य शिक्षा से जोड़ना पहली प्राथमिकता है आपने कहा कि वेदांत गुरुकुल विद्यापीठ द्वारा की गई यह पहला बालक को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ते हुए उनमें संस्कृति के प्रति श्रद्धा और एक अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा मिलेगी,,, कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधानाचार्य छोटू लाल सोनी द्वारा किया गया एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार से गोपाल सोनी, मीनाक्षी सोनी, सीमा अलोनी, सोनाली बघेल, भावना भट्ट भाग्यश्री चौधरी एवं अभिभावकों का सराहनिय सहयोग रहा । अंत में अंत में सोनी सर द्वारा अभिभावकों से निवेदन किया गया कि विसर्जन हेतु गणेश जी की मूर्ति को पुनः विद्यालय परिसर में ही लाना है जिसका विधि विधान के अनुसार विसर्जन किया जा सके कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका मीनाक्षी सोनी एवं सीमा अलोनी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया साथ ही जिन्होंने अपने सौजन्य से यह मूर्तियां प्रदान की है उनका भी आभार व्यक्त करते हुए प्रतिवर्ष संस्था की ओर विद्यर्थियो को मूर्तियां निशुल्क प्रदान की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post