सलून निवाली में 13 से 17 अक्टूबर तक गूंजेगा शिवमहापुराण कथा का अमृत,अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से होगा कथा का आयोजन, शिवभक्तों में उत्साह।
निवाली/सलून। धर्म और आध्यात्मिक आस्था से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए सलून निवाली में पांच दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री शंभेश्वर महादेव मंदिर समिति, निवाली सलून के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस कथा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
आयोजन 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। कथा का आयोजन स्वराज्य पब्लिक स्कूल, सलून निवाली, जिला बड़वानी (मध्यप्रदेश) में रखा गया है।
आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक परम पूजनीय पंडित श्री प्रदीप जी मिश्रा जी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति, धर्म और सनातन संस्कृति का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा।
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
आयोजक श्री जितेंद्र पुंज पाटिल (जलगांव वाले), श्रीमती भारती जितेंद्र पाटिल एवं श्री शंभेश्वर महादेव मंदिर समिति, निवाली सलून ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिवमहापुराण कथा का रसपान करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
आयोजकों को उम्मीद है कि पांच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर कथा का लाभ प्राप्त करेंगे।
निवाली से मधुकर अहीरे की खास रिपोर्ट
Post a Comment