Top News

जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो शिक्षकों का सम्मान,स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर ने प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित। Two teachers who did excellent work in the census were honoured; the Collector honoured them by giving certificates in the Independence Day celebrations.

 जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो शिक्षकों का सम्मान,स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर ने प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित। 

खेतिया जनगणना कार्य में उत्कृष्ट, समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण योगदान देने पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेतिया ओर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेतियाके दो शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।


बड़वानी जिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़वानी कलेक्टर ने विद्यालय के व्याख्याता संजय पटेल को जनगणना कार्य में पर्यवेक्षक तथा नरेंद्र पाठक को प्रगणक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नरेन्द्र पाटील ने बताया कि दोनों शिक्षकों ने जनगणना से संबंधित अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए निर्धारित समय-सीमा से पूर्व ही कार्य पूर्ण कर लिया। उनके कार्य में समयनिष्ठता, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का सराहनीय प्रदर्शन देखने को मिला।


जनगणना जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए दोनों शिक्षकों को मिले इस सम्मान से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। संस्था प्रभारी सहित समस्त शिक्षकगण ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सम्मान अन्य शिक्षकों के लिए भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा है।


खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट 


Post a Comment

Previous Post Next Post