गणेश चतुर्थी पर हिंदू युवा मंच ने निकाली भव्य शोभायात्रा।
राजपुर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर हिंदू युवा मंच के तत्वावधान में मंगलवार को नगर में भगवान श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सनातनी समाज के युवा, विभिन्न गणेश मंडल, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
शोभायात्रा में ढोल-ताशों और वाद्य यंत्रों की धुन पर युवा भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे नगर में यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश से सुख-समृद्धि, शांति और नगर एवं देश की खुशहाली की कामना की।
नगर के बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।
हिंदू युवा मंच ने शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी गणेश मंडलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, कार्यकर्ताओं तथा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। मंच की ओर से सभी नगरवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी गईं।
Post a Comment