Top News

पेड़ की बड़ी डाली टूटकर सड़क पर गिरी, खेतिया-सेंधवा मार्ग पर लगा जाम,झाड़ियों और गड्ढों को लेकर लोगों में नाराजगी। A big branch of a tree broke and fell on the road, causing traffic jam on Khetia-Sendhwa road, people were angry about bushes and potholes.

पेड़ की बड़ी डाली टूटकर सड़क पर गिरी, खेतिया-सेंधवा मार्ग पर लगा जाम,झाड़ियों और गड्ढों को लेकर लोगों में नाराजगी। 




नाकोड़ा जिनिंग फैक्ट्री के पास हुआ हादसा, नगर परिषद कर्मचारियों ने हटाई डाली; 

खेतिया। खेतिया-सेंधवा स्टेट हाईवे पर मंगलवार को नाकोड़ा जिनिंग फैक्ट्री के समीप एक बड़ा पेड़ की डाली अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। डाली सड़क के बीचों-बीच गिरने से मार्ग की एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डाली काफी बड़ी थी। इसके सड़क पर गिरने के दौरान दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि राहत की बात रही कि घटना के समय कोई वाहन डाली की चपेट में नहीं आया। यदि उस समय कोई वाहन वहां से गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


सूचना मिलने के बाद नगर परिषद खेतिया के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरी डाली को हटाया। इसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू किया जा सका। इस दौरान कुछ समय तक खेतिया-सेंधवा मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।


झाड़ियों और गड्ढों को लेकर लोगों ने उठाए सवाल


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। लोगों का कहना है कि खेतिया-सेंधवा मार्ग के किनारे लंबे समय से झाड़ियां बढ़ी हुई हैं। कई बार संबंधित विभाग को इसकी सूचना देने के बावजूद इनकी कटाई नहीं की गई है।


स्थानीय नागरिकों के अनुसार, मार्ग के कई हिस्सों में सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण मोड़ पर सामने से आने वाला वाहन समय रहते दिखाई नहीं देता। वहीं सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि झाड़ियां और गड्ढे दोनों ही दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।


विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग


स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि खेतिया-सेंधवा मार्ग के किनारे बढ़ी झाड़ियों की तत्काल सफाई कराई जाए और सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत की जाए। नागरिकों का कहना है कि समय रहते सड़क की स्थिति सुधारी गई तो संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।


खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post