शाक्य समाज कल्याण समिति जिला रायसेन द्वारा ग्राम नोनिया बरेली में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सामाजिक अपराध एवं महिला बाल विकास जन जागरण ओर पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत औषधीय पौधों का वितरण किया गया।
रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नोनिया बरेली में सामाजिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिसमें
शाक्य समाज कल्याण समिति जिला रायसेन द्वारा ग्राम नोनिया बरेली में रक्षाबंधन के पवन पुनीत पर्व के अवसर पर सामाजिक अपराध एवं महिला बाल विकास जन जागरण ओर पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत औषधीय पौधों का वितरण किया गया जिसमें ग्रामवासियों ने अतिमहत्वपूर्ण सहयोग दिया । कार्यक्रम में मातृ शक्ति को जागरूक करने के लिए सेल्फ डिफेंस एवं साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों जिसमें तहसील सिलवानी, सर्रा, तहसील उदयपुरा,नोनिया बरेली, तहसील मंडीदीप, तहसील सुल्तानपुर, खमरिया सोहनपुर,जिला केंद्र व तहसील रायसेन, टिकोदा एवं जिला केंद्र भोपाल से समाज बंधुओं की सहभागिता रहीं। शाक्य समाज कल्याण समिति रायसेन जिला अध्यक्ष श्री हेमंत जी शाक्या की अध्यक्षता में आयोजन हुआ,जिला सचिव श्री राधेश्याम जी शाक्य, जिला युवा सचिव श्री प्रीतम जी शाक्य,जिला उपाध्यक्ष श्री रम्मू जी कोरी ,जिला संरक्षक श्री जीवन सिंह जी शाक्य भोपाल जो कि कार्यक्रम के आयोजक रहें। संरक्षक श्री जमना प्रसाद जी कैलाशिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यह सभी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Post a Comment