Top News

अंजड के श्री अंबिका मंदिर में कलशयात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ। Seven-day long Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra at Shri Ambika Temple in Anjad.

 अंजड के श्री अंबिका मंदिर में कलशयात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ। 



अंजड के श्री अंबिका माता मंदिर में आज रविवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का कलशयात्रा के साथ भक्तिमय माहौल में शुभारंभ हुआ। दरअसल आयोजन को लेकर दोपहर 3 बजे के दरमियान बताया गया कि कथा के प्रथम दिन मुख्य जजमान अशोक पाटीदार के निवास से कलशयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे और भगवान की कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लिया।

दत्तिगांव से आए पुज्य गुरूदेव ज्योतिषाचार्य पंडित श्री सुभाष जी शर्मा के मुखारविंद से आयोजित हो रही इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कथा व्यास पीठ से पंडित शर्मा भागवत महापुराण के धार्मिक और प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन किया गया। सात दिनों तक चलने वाली कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं सहित विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का वाचन किया जाएगा। आयोजन के दौरान कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post