Top News

तेज आवाज वाले कान फोडू साइलेंसर दोपहिया वाहनों पर अंजड पुलिस करेगी कार्रवाई,टीआई ने दी चेतावनी। Anjad police will take action against loud, ear-splitting silencer two-wheelers, TI issued a warning.

 तेज आवाज वाले कान फोडू साइलेंसर दोपहिया वाहनों पर अंजड पुलिस करेगी कार्रवाई,टीआई ने दी चेतावनी। 



बड़वानी अंजड नगर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और दोपहिया वाहनों पर अब पुलिस सख्ती करने की तैयारी में है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल आज रविवार सुबह 11 बजे के आसपास मिली जानकारी के मुताबिक अंजड थाना प्रभारी आर आर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस द्वारा लगातार मिल रही शिकायत पर अब तेज आवाज वाले साइलेंसर और अनावश्यक रूप से शोर करने वाले दोपहिया वाहनों को चिंहित किया जा रहा है। अब ऐसे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ साइलेंसर को लेकर भी कार्रवाई की जानी है। पुलिस ने चेतावनी देते हुए ऐसे वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की है। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post