Top News

भारी बारिश से भूस्खलन की स्थिति के बीच नगरी माता पहाड़ी से लुढ़ककर नीचे गिरा भारी पत्थर, बाघेश्वरी मंदिर से टकरा कर रूका बड़ा हादसा टला। A huge stone rolled down from the Nagari Mata hill amid landslide situation caused by heavy rains, it collided with the Bagheshwari temple and a major accident was averted.

 भारी बारिश से भूस्खलन की स्थिति के बीच नगरी माता पहाड़ी से लुढ़ककर नीचे गिरा भारी पत्थर, बाघेश्वरी मंदिर से टकरा कर रूका बड़ा हादसा टला। 



अंजड की सुप्रसिद्ध नगरी माता पहाड़ी से अचानक भारी-भरकम पत्थर लुढ़ककर आज रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि इस यह टनों भारी भरकर पत्थर पहाड़ी की तलहटी क्षेत्र में स्थापित बाघेश्वरी माता मंदिर से टकराते हुए रूक गया गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

मामला सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी तरह की जनहानि न हो। उल्लेखनीय है कि नगर की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान नगरी माता मंदिर पहाड़ी क्षेत्र के निचले छोर पर घनी बस्ती है जहां हजारों लोग निवासरत है तेज बारिश के बीच भूस्खलन जैसी स्थिति निर्मित होने से पहाड़ी से लुढ़ककर एक बड़ा पत्थर निचे की और आया और तभी बागेश्वरी माता के मंदिर से टकराते हुए रूक गया इसे चमत्कार भी माना जा रहा है तो वहीं इस निचे आए पत्थर के अलावा और घातक सिद्ध होने वाले पत्थर भी देखें गये जिन्हें सुरक्षित हटाने की मांग स्थानीय पार्षद कार्तिक चौहान ने नगर परिषद सीएमओ को फोन लगा कर कि वहीं मंदिर समिति सदस्य संजय वर्मा ने इसे चमत्कार बताया और लोगों की सुरक्षा की मांग कि गई है। अंजड़ देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post