Top News

ग्राम तलवाड़ा बुजुर्ग में सिर्वी समाज की आराध्या देवी श्रीआई माताजी के 611वें प्रकटोत्सव में श्रद्धालुओं की आस्था झलक उठी। The faith of the devotees was reflected in the 611th birth anniversary of Shri Aai Mataji, the revered goddess of the Sirvi community, in village Talwara Bujurg.

 ग्राम तलवाड़ा बुजुर्ग में सिर्वी समाज की आराध्या देवी श्रीआई माताजी के 611वें प्रकटोत्सव में श्रद्धालुओं की आस्था झलक उठी। 



बड़वानी तहसील के ग्राम तलवाड़ा बुजुर्ग में सिर्वी समाज की आराध्या देवी श्रीआई माताजी के 611वे प्रकटोत्सव में श्रद्धालुओं की आस्था झलक उठी।

भादवी बीज पर सिर्वी समाजजनों ने श्रद्धाभाव के साथ में भादवी बीज पर्व मनाया। दोपहर 4 बजे तक आयोजित हुए चलसमारोह में श्रीआई माताजी की चित्र के साथ गादीपाठ को रथ में विराजित कर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का स्वागत समाजजनों, नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा से किया गया। समारोह में पुरूष व मातृशक्ति ढोल, ताशों के साथ श्रीआई माताजी के भजनो पर युवक, युवतियां एवं महिलाएं गरबा नृत्य करते हुए चल रही थी। समाजजनों ने चल समारोह का स्वागत कर अखंड ज्योत का पूजन-अर्चन किया गया। वहीं भादवि बिज उत्सव पर ग्राम तलवाड़ा बुजुर्ग की जुनापुरा राजवाड़ा चौक मंदिर में आई माता की महाआरती कर प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई जिला पंचायत सदस्य करण दरबार सहित समाज के पंच प्रमुख व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post