लगभग 2 घंटे की मूसलाधार बारिश से अंजड़ हुआ पानी-पानी, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर मार्ग पर रोड बना नाला वाहनों की आवा-जाही हुई बंद।
अंजड़ में आज रविवार दोपहर 3 बजे करीब तक करीबन 2 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल अचानक तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद सड़कें और निचले इलाकों में पानी भर गया। कई जगह लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने की मांग की तो वहीं इंदौर रोड पर कॉलेज के आगे रोड पर नाले के जैसे स्थिति निर्मित हो गई जहां पहाड़ी क्षेत्र से आए पानी ने रोड बंद कर दिया आने जाने वाले वाहन ठप्प हो गये तो कुछ लोगों द्वारा वाहन निकालने की होशियारी करने पर बंद पड गये अंजड़ से देवेंद्र यादव
Post a Comment