Top News

अंजड क्षेत्र में अतिवृष्टि से कपास की फसल चौपट, किसानों ने बताया मुंह का निवाला छुटा, प्रशासन से सर्वे की मांग। Cotton crop destroyed due to excessive rainfall in Anjad area, farmers said that they lost their livelihood, demanded survey from the administration.

 अंजड क्षेत्र में अतिवृष्टि से कपास की फसल चौपट, किसानों ने बताया मुंह का निवाला छुटा, प्रशासन से सर्वे की मांग। 



अंजड में अतिवृष्टि के चलते आंवली धनोरा जाने वाले रास्तों से लगे खेतों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे किसानों की कपास की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। दरअसल आज सोमवार सुबह 9 बजे मौका देखने पर पता चला है कि कल क्षेत्र में अतिवृष्टि का असर खेतों में साफ देखा जा सकता है, कल क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया। पानी की निकासी नहीं होने से कपास की फसल जलमग्न हो गई है। किसान  रामेश्वर यादव का कहना है कि खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने से कपास की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post