Top News

अंजड के सराफा बाजार में गटर चोक होने से दुकान में घुसा गंदा पानी, फर्नीचर व अन्य सामान हुआ खराब। Due to blockage of the gutter in the Sarafa market of Anjad, dirty water entered the shop and furniture and other items got damaged.

 अंजड के सराफा बाजार में गटर चोक होने से दुकान में घुसा गंदा पानी, फर्नीचर व अन्य सामान हुआ खराब। 



अंजड के सराफा बाजार में गटर चोक होने के कारण चेंबर से पानी ओवरफ्लो होकर शनिवार अलसुबह दुकान के अंदर घुस गया। अचानक पानी भरने से दुकानदार को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल सुबह 7 बजे अपनी दुकान में पहुंचे सराफा व्यवसाई कमल पाटीदार पुरी दुकान में गंदा पानी भरा देखकर हैरान हो गये। दरअसल 

गटर चोक होने के कारण चेंबर से पानी की निकासी बंद हो गई। इसके चलते पानी ओवरफ्लो होकर दुकान के अंदर जा घुसा। दुकान में पानी भरने से सामान खराब होने की जानकारी नगर परिषद कर्मचारियों और वार्ड पार्षद को दी गई है। श्री पाटीदार ने बताया कि कुछ दिन पहले चेंबर चोक होने पर खुदाई की गई थी व्यवस्थीत काम नहीं होने के कारण ड्रेनेज लाइन से जुड़ा चेंबर चोक हो गया और उल्टा पानी सराफा दुकान में जा घुसा उन्होंने 

गटर की सफाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post