Top News

विद्यालयों में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे नन्हे-मुन्ने,,रियासत कालीन प्राचीन श्रीराम मंदिर में मध्य रात्रि होगा मुख्य आयोजन। Janmashtami celebrations in schools, little ones arrive dressed as Radha-Krishna, the main event will be held at midnight in the ancient Shri Ram temple of the princely era.

 विद्यालयों में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे नन्हे-मुन्ने,,रियासत कालीन प्राचीन श्रीराम मंदिर में मध्य रात्रि होगा मुख्य आयोजन। 


खेतिया

शहर के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक वेशभूषा धारण कर विद्यालय पहुंचे। बच्चों के राधा-कृष्ण स्वरूप ने विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया।


खेतिया शहर के सरस्वती शिशु मंदिर, गुरुवार रविंद्रनाथ टैगोर विद्यालय वेदांत विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सांस्कृतिक आयोजन किए गए। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कई पालक भी अपने बच्चों को विशेष रूप से राधा-कृष्ण की वेशभूषा में तैयार कर विद्यालय लेकर पहुंचे।


विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर बच्चों के साथ-साथ पालकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को साकार करते हुए सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसरों में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।


खेतिया शहर में जन्माष्टमी का मुख्य समारोह रियासतकालीन प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज रात्रि आयोजित होगा। यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ श्रद्धालुओं द्वारा उत्सव मनाया जाएगा।


जन्माष्टमी को लेकर शहर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में भी विशेष सजावट एवं पूजा-अर्चना की तैयारियां की गई हैं।

खेतिया से राहुल उपासनीकी रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post