Top News

खेतिया पुलिस को बड़ी सफलता: BSNL पिलर से मॉड्यूल जम्पर चोरी करने वाले 4 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

 खेतिया पुलिस को बड़ी सफलता: BSNL पिलर से मॉड्यूल जम्पर चोरी करने वाले 4 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार। 


खेतिया थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की गई है।


पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर श्री बी.एस. अटोदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुखलाल भंवर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


दिनांक 10.09.2026 को फरियादी ने थाना खेतिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टैगोर चौराहा पर लगे BSNL पिलर से 60 से 65 नग मॉड्यूल जम्पर वायर कोई अज्ञात व्यक्ति काटकर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना खेतिया में अपराध क्रमांक 97/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुखलाल भंवर ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 संदेहियों हिरासत में लिया -

1. फुरकान पिता वली मोहम्मद तेली, उम्र 34 साल 2. रिजवान पिता वली मोहम्मद तेली, उम्र 32 साल 3. मो. जुनेद पिता वली मोहम्मद तेली, उम्र 23 साल 4. सुहेल पिता ग्यासौद्दीन मुसलमान, उम्र 25 साल सभी निवासी - मेरठ, उत्तर प्रदेश


पूछताछ में आरोपियों ने मॉड्यूल जम्पर एवं तांबे के तार चोरी करना कबूल किया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गए मॉड्यूल जम्पर एवं तांबे के तार कीमती लगभग 15,000 रुपये एवं वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार क्रमांक UP 15 DA 1572 कीमती 2,00,000 रुपये जप्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खेतिया के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुखलाल भंवर (थाना प्रभारी खेतिया), उनि अजमेरसिंह अलावा, प्रधान आरक्षक 131 विजय भंवेल, आरक्षक 694 धर्मेन्द्र पटेल, आरक्षक 442 संतोष अजनारे, आर. 543 लखनसिंह मण्डलोई, सैनिक 124 उज्जवल गुप्ता की मुख्य भूमिका रही।

खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post