Top News

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: बड़वानी पुलिस का 12वां विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित, अभी तक 513 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित। Preparation for Simhastha-2028: 12th special training session of Barwani Police organized, 513 policemen trained so far.

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: बड़वानी पुलिस का 12वां विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित, अभी तक 513 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित। 



बड़वानी। सिंहस्थ महापर्व-2028 को सुरक्षित व सुव्यवस्थित संपन्न कराने हेतु बड़वानी पुलिस की तैयारी तेज। पुलिस अधीक्षक *श्री पद्मविलोचन शुक्ल* के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर 12वें विशेष प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ। सत्र में *46 अधिकारी-कर्मचारी* प्रशिक्षण ले रहे हैं, जो आगे मास्टर ट्रेनर बनकर शत-प्रतिशत बल को TOT मॉडल पर प्रशिक्षित करेंगे।


एसपी श्री शुक्ल ने कहा - महाराष्ट्र व दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं का बड़वानी प्रमुख प्रवेश मार्ग रहेगा, पुलिस को _'विनम्र पर सख्त'_ मंत्र के साथ सेवा, अनुशासन व संवेदनशीलता से कार्य करना होगा।


*प्रमुख प्रशिक्षण विषय:* भीड़ नियंत्रण व VIP प्रबंधन, यातायात व आपदा प्रबंधन, महिला-बच्चों-वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सॉफ्ट स्किल्स।


*उपस्थिति:* एडिशनल एसपी *श्री धीरज बब्बर*, डीएसपी *श्री चेतनसिंह बघेल*, रक्षित निरीक्षक *श्री गजेंद्र निगवाल*, सूबेदार *अलका वास्केल*, निरीक्षक *श्री रमेश प्रसाद तिवारी* सहित अधिकारी।

Post a Comment

Previous Post Next Post