जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6टी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित। Online applications for admission to class 6 T of Jawahar Navodaya Vidyalaya invited till 31st July

 जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6टी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

बड़वानी 11 जुलाई 2026/जवाहर नवोदय विद्यालय ओझर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं की 80 सीटों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है। कक्षा 6वीं के प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 31.07.2026 है एवं चयन परीक्षा दिनांक 28.11.2026 को आयोजित होनी वाली है।
अभ्यर्थी बड़वानी जिले का वास्तविक निवासी हो और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 05वीं में शासकीय / गैर शासकीय शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत हो ।



अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2015 से 31.07.2017 (दोनो तिथियाँ शामिल) के बीच हो ।
कक्षा- तीसरी, चौथी,पॉचवी पूरा सत्र अध्ययन बड़वानी जिले के शासकीय एवं शासकीय मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए वही विद्यार्थी फार्म भर सकते है ।
आवदेन ऑनलाईन के माध्यम से किया जाना है जिसकी लिंक निम्नानुसार है- https://navodaya.gov.in OR
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs

बड़वानी से राहुल उपासना की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments