मुंबई में एआईजे की 12वीं राष्ट्रीय वार्षिक महासभा ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न, 22 राज्यों के पदाधिकारियों का राष्ट्रीय संगम, पत्रकार हितों के लिए बने दूरगामी संकल्प,एआईजे राष्ट्र शिरोमणि पत्रकारिता सम्मान’ से उत्कृष्ट पदाधिकारियों का सम्मान। AIJ's 12th National Annual General Assembly concludes in Mumbai in historic fashion; national gathering of office bearers from 22 states; far-reaching resolutions made for journalist interests; outstanding office bearers honored with AIJ Rashtra Shiromani Journalism Award

मुंबई में एआईजे की 12वीं राष्ट्रीय वार्षिक महासभा ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न, 22 राज्यों के पदाधिकारियों का राष्ट्रीय संगम, पत्रकार हितों के लिए बने दूरगामी संकल्प,एआईजे राष्ट्र शिरोमणि पत्रकारिता सम्मान’ से उत्कृष्ट पदाधिकारियों का सम्मान। 


मुंबई, 27 जुलाई।

"संगठन की शक्ति ही पत्रकार का सम्मान है।" इसी प्रेरक संकल्प के साथ एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (एआईजे) – भारतीय पत्रकार संघ की *12वीं राष्ट्रीय वार्षिक महासभा AGM–2026* रविवार, 26 जुलाई को अंधेरी पश्चिम, मुंबई स्थित नवनीत गुजराती समाज भवन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। 



देश के *22 राज्यों* से आए राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा महाराष्ट्र के लगभग *150 पदाधिकारियों* की सहभागिता ने इस महासभा को राष्ट्रीय पत्रकार एकता एवं पत्रकार कल्याण का प्रेरणादायी मंच बना दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष *एम. एस. शेख* ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रथम सत्र में महाराष्ट्र राज्य की वार्षिक बैठक तथा द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 12वीं वार्षिक महासभा सम्पन्न हुई।



*पत्रकार एकता ही एआईजे की सबसे बड़ी शक्ति: विक्रम सेन*  

महासभा की अध्यक्षता करते हुए *राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन* ने कहा कि "एआईजे केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देशभर के पत्रकारों का सशक्त राष्ट्रीय परिवार है। हमारा उद्देश्य पत्रकारों का सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और स्वाभिमान सुनिश्चित करना है।" 

उन्होंने बताया कि पत्रकार कल्याण के लिए उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े *34 सेवा अनुबंध* किए गए हैं। इसी क्रम में बड़वानी के प्रसिद्ध *संजीवनी हॉस्पिटल* से भी सेवा अनुबंध हुआ है। संगठन का लक्ष्य देश के प्रत्येक जिले में ऐसे अनुबंध स्थापित करना है।



*संगठन सेवा, समर्पण और विश्वास से मजबूत होता है: क्रांति चतुर्वेदी*  

*राष्ट्रीय संरक्षक एवं नवभारत समूह के वरिष्ठ संपादक क्रांति चतुर्वेदी* ने कहा कि "पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है। पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।"


*पत्रकार हित सर्वोपरि: एम. एस. शेख*  

*राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम. एस. शेख* ने कहा कि "पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों के लिए एआईजे निरंतर समर्पित है।"


*राष्ट्रव्यापी विस्तार सबसे बड़ी उपलब्धि: जीतू सोनी*  

*राष्ट्रीय संस्थापक संरक्षक जीतू सोनी* ने 22 राज्यों की सहभागिता को संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।


*संगठन की मजबूती ही भविष्य सुरक्षित करेगी: मनोहर मंडलोई*  

*राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई* ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि "एआईजे का प्रत्येक अभियान पत्रकार हितों को समर्पित है।"


*महाराष्ट्र टीम समर्पित: सिकंदर नदाफ*  

*महाराष्ट्र कार्यवाहक अध्यक्ष सिकंदर नदाफ* ने कहा कि "महाराष्ट्र की टीम संगठन विस्तार, पत्रकारों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेगी।"


*प्रत्येक पत्रकार को मिलेगी कानूनी सहायता: एडवोकेट अरिहंत नाहर*  

*लीगल विंग चेयरमैन एडवोकेट अरिहंत नाहर* ने कहा कि लीगल विंग प्रत्येक पत्रकार को संवैधानिक अधिकारों एवं न्यायिक सहायता से जोड़ेगी।


*महिला नेतृत्व से मजबूत होगा समाज: दीपिका द्विवेदी*  

*महिला विंग चेयरमैन श्रीमती दीपिका द्विवेदी* ने महिला पत्रकारों के अधिकारों एवं नेतृत्व विकास को प्राथमिकता बताया।


*स्वस्थ पत्रकार ही मार्गदर्शक: निर्मल सोलंकी*  

*हेल्थ एंड एजुकेशन विंग चेयरमैन निर्मल सोलंकी* ने पत्रकारों एवं परिवारों के लिए स्वास्थ्य-शिक्षा सुविधाओं पर जोर दिया।



*ऐतिहासिक संकल्प एवं सम्मान*  

महासभा में पत्रकार सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, विधिक सहायता एवं संगठन विस्तार पर चर्चा के बाद *राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष किरण गोगोई* के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने की शपथ ली।  

सायंकाल में पत्रकारिता एवं समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को *"एआईजे राष्ट्र शिरोमणि पत्रकारिता सम्मान"* से सम्मानित किया गया।


*मंचासीन अतिथि:* राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष *एम. एस. शेख, किरण गोगोई*, राष्ट्रीय अध्यक्ष *विक्रम सेन*, राष्ट्रीय महासचिव *मनोहर मंडलोई*, राष्ट्रीय संरक्षक *क्रांति चतुर्वेदी*, संस्थापक संरक्षक *जीतू सोनी*, राष्ट्रीय संयोजक *किशोर दगड़ी*, महाराष्ट्र अध्यक्ष *सिकंदर नदाफ*, प्रदेश महासचिव *रमेश गणडे, गोपाल मारवाड़ी*, *एडवोकेट अरिहंत नाहर, दीपिका द्विवेदी, निर्मल सोलंकी*, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *कल्याण जैन, रविन्द्र नेरकर, ध्रुव सिंह, पवन पाठक*, मीडिया प्रभारी *शाहनवाज शेख*, मध्यप्रदेश अध्यक्ष *राकेश साहू*, 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं *कैलाश पठारे* सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


*उल्लेखनीय सहयोग:* कार्यक्रम की सफलता में *तैनूर शेख, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सूरज गौड़, रॉकी अग्रवाल, सैय्यद बाबू शेख, विकास शिंदे, शोएब मियानुर, आशुतोष पंचोली, सादिक चंदेरी, आशीष वाणी, रश्मि पटेल, अजय यादव, मोहम्मद रफीक खान, अंकित सिंह* सहित अनेक पदाधिकारियों का सहयोग रहा।


अंत में *सिकंदर नदाफ* ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय एकता एवं पत्रकार हित के संकल्प के साथ रात्रिभोज उपरांत महासभा का समापन हुआ।

बड़वानी से सादिक चन्देरी की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments