Top News

राजपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर की कार्रवाई, ₹1,26,990 का मश्रुका जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार। Rajpur police crackdown on illegal liquor smuggling, confiscates liquor worth ₹1,26,990, arrests two accused

राजपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर की कार्रवाई, ₹1,26,990 का मश्रुका जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार



राजपुर/बड़वानी।* पुलिस अधीक्षक *श्री पद्मविलोचन शुक्ल* के नेतृत्व में, अति. पुलिस अधीक्षक *श्री धीरज बब्बर* एवं एसडीओपी राजपुर *श्री बी.एल. अटोदे* के मार्गदर्शन में थाना राजपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई की।


दिनांक 11.10.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम *मुंडला* में नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक *MP 11 MH 9371* को रोका गया। मोटरसाइकिल पर सवार *शिवम पिता पप्पू धनगर, उम्र 21 साल, निवासी जुलवानिया रोड राजपुर* एवं *विपिन्द्र पिता भूपेन्द्र पाटील, उम्र 20 साल, निवासी जुलवानिया रोड राजपुर* के पास से 06 पेटी देशी मदिरा एवं 04 पेटी लेमाउंट कंपनी की बीयर बरामद हुई।


पुलिस ने शराब व मोटरसाइकिल जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहाँ से उन्हें केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया।


*जप्त मश्रुका:* 10 पेटी शराब कीमत *₹36,990* व मोटरसाइकिल कीमत *₹90,000*, कुल कीमत *₹1,26,990*।


*विशेष भूमिका:* निरीक्षक *माधवसिंह ठाकुर* थाना प्रभारी राजपुर, उनि *पुरणसिंह मण्डलोई*, उनि *रमेशचंद्र चौहान*, प्रआर 125 *नरेश ठकराव*, आर 576 *हेमंत कुशवाह* एवं आर 584 *रविन्द्र चौहान*।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post