Top News

पटाखों की पैकेजिंग पर देवी-देवताओं के चित्रों के उपयोग पर रोक की मांग, सुदर्शन वाहिनी ने दिया ज्ञापन। Sudarshan Vahini submitted a memorandum demanding a ban on the use of pictures of gods and goddesses on the packaging of firecrackers.

पटाखों की पैकेजिंग पर देवी-देवताओं के चित्रों के उपयोग पर रोक की मांग, सुदर्शन वाहिनी ने दिया ज्ञापन। 



बड़वानी। दीपावली पर्व पर पटाखों के डिब्बों पर देवी-देवताओं के चित्रों के उपयोग पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुदर्शन वाहिनी ने थाना प्रभारी बड़वानी को ज्ञापन सौंपा।



संगठन का कहना है कि दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा श्रद्धा से की जाती है, लेकिन कुछ कंपनियां पटाखों की पैकेजिंग पर देवी-देवताओं के चित्र छाप रही हैं। पटाखे चलाने के बाद ये डिब्बे सड़कों और कचरे में बिखर जाते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

संगठन ने मांग की है कि नगर के पटाखा विक्रेताओं के यहां जांच की जाए और ऐसे उत्पाद मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्माताओं और विक्रेताओं को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए जागरूक किया जाए।

ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और सीएमओ को भी भेजी गई है। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवम धनगर, जिला संरक्षक दीपक सेंगर, नगर अध्यक्ष रवि मुकाती, संतोष गोले, अभय शर्मा, किशोर वाळा, सूरज मौर्य, चेतन धनगर, लड्डू बामनिया, प्रेम वर्मा आदि मौजूद रहे।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post