रोटरी क्लब बड़वानी सिटी ने शुरू किया मेडिकल उपकरण बैंक, जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क लाभ।
बड़वानी (निप्र)। बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी ने मानव सेवा की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मेडिकल उपकरण बैंक का शुभारंभ किया।
दशहरा मैदान स्थित बुरहानी बिल्डिंग मटेरियल पर वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी मेंहदी हुसैन रजवी के कर-कमलों से बैंक का लोकार्पण किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोटे. मनीष जैन और सचिव रोटे. बुरहानी रिजवी ने बताया कि बैंक में फिलहाल फोल्डिंग बेड, व्हील चेयर, वॉकर, स्टिक, कमोड चेयर, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर आदि उपकरण उपलब्ध हैं। जनसंख्या के अनुपात में उपकरण कम हैं, लेकिन शीघ्र ही संख्या बढ़ाई जाएगी। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है।
वरिष्ठ सदस्य रोटे. डॉ. अर्पित लाड़ ने नगरवासियों से इस व्यवस्था का लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रोटे. अली असगर रिजवी, पूर्व सचिव रोटे. अबू तालिब रौनक, सहायक मंडलाध्यक्ष रोटे. अभिषेक उपाध्याय, रोटे. अली बिरला, रोटे. सौरभ जैन, रोटे. राजेश जैन, रोटे. डॉ. नीलेश जैन, रोटे. सन्नी भाटिया आदि उपस्थित रहे।
सदस्यों ने ईश्वर से सभी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर क्लब हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है। अंत में सचिव बुरहानी रिजवी ने आभार माना।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट



Post a Comment