अंजड़ में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा।
बड़वानी जिले के अंजड़ में संत रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में समाजबंधुओं के साथ बड़ी संख्या में माता-बहनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
दरअसल भाजपा मीडिया प्रभारी विमल शर्मा ने बताया कि अंजड़ नगर में संत रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत अस्पताल चौराहे से हुई।
कलश यात्रा अस्पताल चौक से धानमंडी चौक, गांधी वाचनालय, श्रीकृष्ण चौक और चर्मकार मोहल्ले से होते हुए श्री संत रविदास चर्मकार समाज भवन पहुंची। यात्रा के दौरान माता-बहनों ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। श्रद्धालुओं और समाजजनों ने संत रविदास जी के जयकारे लगाए। जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर,ललीत पाटीदार, अंजना पटेल, भरत यादव, सुनील भावसार के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन एवं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में मात्र शक्ति भी मौजूद रही।
संत रविदास जयंती के अवसर पर निकली इस भव्य कलश यात्रा ने अंजड़ में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अंजड़ से देवेंद्र यादव
Post a Comment