आचार्य श्री समय सागर जी को बावनगजा महामस्तकाभिषेक और वर्षायोग का श्रीफल भेंट।
प्रतिनिधिमंडल ने आचार्य संघ से निवेदन किया कि वर्ष 2027 का मंगल वर्षायोग चातुर्मास सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में हो तथा आगामी महामस्तकाभिषेक में पूरे संघ सहित सानिध्य प्रदान करें।
इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद दोशी बाकानेर ने क्षेत्र पर चल रहे निर्माण कार्यों और 84 फीट ऊंची भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के जीर्णोद्धार की जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष जितेंद्र गोधा बड़वानी, मंत्री निलेश रावका मानावर, कोषाध्यक्ष मनोज गोधा अंजड़, प्रबंधक इंद्रजीत सिंह मंडलोई सहित अन्य ट्रस्टी शामिल रहे।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट


Post a Comment