Top News

राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, हुंडई कार जब्त। Major action by Rajpur Police: Smuggler arrested with 6 boxes of illegal English liquor, Hyundai car seized.

राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, हुंडई कार जब्त। 




राजपुर। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर श्री बी.एल. अटोदे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर हुंडई i10 कार जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत 2 लाख 52 हजार 360 रुपये आंकी गई है।


*घटना का विवरण*

दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि जुलवानिया की ओर से एक व्यक्ति अपनी कार में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर राजपुर की ओर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मोरगुन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर संदिग्ध हुंडई i10 कार को रोका।


कार की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरी मिली।


*जब्त सामग्री का विवरण*

1.  05 पेटी लंदन प्राइड अंग्रेजी शराब क्वार्टर - कुल 43.20 लीटर, कीमत 40,800 रु.

2.  01 पेटी बडवाइजर बीयर (24 केन) - कुल 12 लीटर, कीमत 5,760 रु.

3.  हुंडई i10 कार - कीमत 2,00,000 रु.


कुल मात्रा - 55.20 लीटर, कुल कीमत - 2,52,360 रुपये।


*गिरफ्तार आरोपी*

आरोपी - मोहित उर्फ बब्बू पिता हरिदास मिश्रा, उम्र 35 वर्ष, निवासी तिलक मार्ग, राजपुर।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


राजपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


*सराहनीय भूमिका:* थाना प्रभारी निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर, उप निरीक्षक रमेशचंद्र चौहान, सहायक उप निरीक्षक प्रवीण मंडलोई, प्रधान आरक्षक 116 अजमेर सिंह, प्रधान आरक्षक 99 विजय सोलंकी, आरक्षक 576 हेमंत कुशवाह, आरक्षक 500 ओमप्रकाश, आरक्षक 626 महेंद्र।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post