Top News

प्रभारी एसपी विनोद कुमार सिंह ने किया थाना पाटी का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश। In-charge SP Vinod Kumar Singh inspected Pati police station and gave instructions for quick resolution of pending cases.

 प्रभारी एसपी विनोद कुमार सिंह ने किया थाना पाटी का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश। 



पाटी/बड़वानी प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाना पाटी का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण में थाने के अभिलेखों, लंबित गंभीर अपराधों, संपत्ति संबंधी मामलों और विवेचनाधीन प्रकरणों की समीक्षा कर विवेचकों को साक्ष्य आधारित, त्वरित व निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। मर्ग व गुम इंसान रजिस्टर की समीक्षा कर गुमशुदा की पतारसी हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा।



हवालात की सुरक्षा, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, भोजन-पानी, थाना परिसर की स्वच्छता, मालखाना व वाहनों का भी निरीक्षण किया।



श्री सिंह ने स्टाफ को स्वास्थ्य व फिटनेस का ध्यान रखने, फरियादियों से शालीन व्यवहार व तत्काल FIR दर्ज करने, गुंडा-बदमाशों, अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई तथा बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल व रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप निरीक्षक श्रीमती जानी चारेल एवं समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा।



बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post