Top News

एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने ली जिले की क्राइम मीटिंग,उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के फोटो थानों में लगेंगे। SP Shri Padmavilochan Shukla took the crime meeting of the district, photos of policemen doing excellent work will be put up in the police stations.

एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने ली जिले की क्राइम मीटिंग,उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के फोटो थानों में लगेंगे। 



बड़वानी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक *श्री पद्मविलोचन शुक्ल* की अध्यक्षता में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) आयोजित की गई।


बैठक में कानून व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और आदतन अपराधियों पर सख्ती को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।



*बैठक के प्रमुख निर्देश*


*1. कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की सुरक्षा*  

- *सतर्कता एवं गश्त:* सर्वपितृ अमावस्या, शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी को देखते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने, संवेदनशील इलाकों में शाम के समय पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश।  

- *जन-सहयोग:* सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय करने को कहा गया।  

- *सोशल मीडिया एवं डीजे पर निगरानी:* सोशल मीडिया पर भ्रामक व अफवाह फैलाने वाली पोस्टों पर कड़ी निगरानी। डीजे एवं गैर-परंपरागत गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन कराने के निर्देश।



*2. अभियानों के तहत प्रभावी कार्रवाई*  

- *ऑपरेशन त्रिनेत्र:* अपराध नियंत्रण हेतु नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं आमजन के सहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।  

- *ऑपरेशन मुस्कान एवं गुम इंसान:* धारा 363 (भादवि) व 137(2) के तहत गुम/अपहृत बालकों तथा महिलाओं व पुरुषों की शीघ्र दस्तयाबी के सख्त निर्देश।  

- *ऑपरेशन पवित्र:* आदतन एवं गंभीर अपराधियों की निगरानी बढ़ाने, शांति भंग करने वालों पर अधिकतम राशि का बाउंड-ओवर, जमानत निरस्तीकरण एवं 'जिला बदर' की कार्रवाई करने के निर्देश।  

- *'जीरो टॉलरेंस' नीति:* अवैध गतिविधियों, सट्टा, जुआ और मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के आदेश।



*3. अपराध समीक्षा एवं तकनीकी कार्यप्रणाली*  

- *उत्कृष्ट कार्य का सम्मान:* संपत्ति संबंधी अपराधों में 100% रिकवरी करने वाले थानों की सराहना। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के फोटो थानों में लगाए जाएंगे।  

- *लंबित प्रकरणों का निपटारा:* लंबित चालान, जब्ती माल, मर्ग, स्थायी/इनामी वारंटियों की गिरफ्तारी और शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश।  

- *डिजिटल पुलिसिंग:* अपराध नियंत्रण व पारदर्शी जांच हेतु 'ई-साक्ष्य', 'ई-रक्षक', 'मैटलेपार' और टैबलेट के माध्यम से 'ई-विवेचना' करने की हिदायत।


*4. जागरूकता अभियान*  

साइबर अपराधों और महिला-बाल अपराधों से बचाव हेतु जिले भर में समय-समय पर जन-जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे।


 *बैठक में उपस्थित अधिकारी*

बैठक में एसडीओपी बड़वानी *श्री रोहित अलावा*, एसडीओपी राजपुर *श्री बी.एल. अटोदे*, डीएसपी (अजाक) *श्रीमती निलेश्वरी डावर*, डीएसपी (महिला सुरक्षा) बड़वानी *श्री कैलाश चौहान*, रक्षित निरीक्षक *श्री गजेंद्र निगवाल*, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट निरीक्षक *नयैन पाटिल* सहित जिले के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post