बड़वानी सहकार भारती जिला बड़वानी की जिला बैठक जिला मुख्यालय बड़वानी में सम्पन्न हुई।
बड़वानी - सहकार भारती जिला बैठक सम्पन्न, सहकारिता विस्तार पर मंथन
बैठक में मुख्य रूप से मालवा प्रांत संगठन मंत्री *श्री धर्मेंद्र दांगी*, प्रदेश महिला सह प्रमुख *श्रीमती आशा कुमरावत* एवं निमाड़ विभाग प्रमुख *श्री राजेश राठौड़* उपस्थित रहे।
अतिथियों ने सहकारिता के स्वरूप, सहकारिता की सतत प्रक्रिया, सहकारी समिति के प्रकार, पंजीयन प्रक्रिया, कार्यक्षेत्र एवं संचालन प्रक्रिया पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
श्री धर्मेंद्र दांगी ने बताया कि प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पेक्स) में सतत संपर्क आवश्यक है। बड़वानी जिले में वर्तमान में *56 पेक्स* कार्यरत हैं, जो आगामी समय में *72* हो जाएंगी। नवंबर 2026 में भोपाल में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय पेक्स सम्मेलन में बड़वानी जिले से 100 सदस्यों की भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि पेक्स, डेयरी एवं मत्स्य पालन प्रमुख सहकारी संस्थाओं के प्रकार हैं। सभी पेक्स संस्थाओं में नियमित सदस्यों एवं लाभांश देने वाली संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित करने तथा प्रत्येक संस्था में 11 सदस्यों की सूची बनाकर सतत संपर्क में रहने का आह्वान किया।
निमाड़ विभाग प्रमुख श्री राजेश राठौड़ ने विभाग के कार्यक्षेत्र का परिचय दिया एवं विगत समय में आयोजित विभाग अभ्यास वर्ग सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।
*बैठक में ये रहे उपस्थित -*
श्रीमती आशा कुमरावत प्रदेश सह महिला प्रमुख, धीरज यादव जिलाध्यक्ष, राजेंद्र चौहान जिला संगठन प्रमुख, राजेंद्र भावसार जिला पेक्स प्रमुख, श्रीमती संगीता लोह जिला महिला प्रमुख, भैरव जी गोले जिला कोषाध्यक्ष, तरुण गोले भारतीय खाद्य निगम सलाहकार समिति सदस्य, हेमेंद्र कुमरावत जिला विधि प्रमुख, दीपक जेमन, शंकर कुशवाह, अमित उपाध्याय, राजेंद्र देवड़े, नितिन बद्रीलाल, सुनीता मेहता अग्रवाल, नरेंद्र राठौड़, आर आर प्रिंस बड़वानी तहसील अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि स्वागत एवं सहकार गीत से हुआ, सहकार गीत श्रीमती आशा कुमरावत ने प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन राजेंद्र चौहान ने किया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र केवट ने दी।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट





Post a Comment