Top News

बड़वानी में लायंस क्लब सिटी द्वारा सेवा सप्ताह के तहत डिजिटल सुरक्षा और मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित। Digital Security and Women Power Honor Program organized by Lions Club City in Barwani under Service Week.

बड़वानी में लायंस क्लब सिटी द्वारा सेवा सप्ताह के तहत डिजिटल सुरक्षा और मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित।



बड़वानी। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा 2 से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी और कॉर्डिनेटर लायन मनोज नाहर के मार्गदर्शन में चौथे दिन कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ।



क्लब अध्यक्ष लायन श्रीराम यादव ने बताया कि साइबर सेल प्रमुख रितेश खत्री ने डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम की कॉर्डिनेटर महाविद्यालय की प्राचार्य लायन डॉ. कविता भदौरिया रहीं।



इसी दौरान मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम में अश्विनी निक्कू चौहान, डॉ. कविता भदौरिया, अनीता चोयल, प्रियंका देवड़ा, संगीता लौह, अजीत कौर सलूजा और गोशिया खान का सम्मान किया गया, जिसके कॉर्डिनेटर लायन जिग्नेश पटेल रहे।



कार्यक्रम में लायन महेश शर्मा, जितेंद्र जैन, नीना जैन, ममता जाट, नकुल पटेल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद रहे। 6 अक्टूबर को श्रीराम चौक जिला अस्पताल में नेत्रदान-अंगदान जागरूकता कार्यक्रम होगा। संचालन लायन महेश जोशी ने किया, आभार लायन जया शर्मा ने माना।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post