बड़वानी में रास रंग ओपन गरबा मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, 12 से 18 अक्टूबर तक होगा सात दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव।
बड़वानी। नवरात्रि पर्व को लेकर शहर में गरबा आयोजनों की तैयारी तेज हो गई है। राजघाट रोड स्थित साखी रिजॉर्ट में रास रंग ओपन गरबा मंडल की बैठक में सात दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा तय की गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमेश यादव ने बताया कि मंडल पिछले 20 वर्षों से गरबा परंपरा निभा रहा है, और पिछले चार वर्षों से ओपन गरबा का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष 12 से 18 अक्टूबर तक साखी रिजॉर्ट गार्डन में भव्य आयोजन होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें प्रमेश यादव अध्यक्ष, विकास यादव और विनोद गहलोत उपाध्यक्ष, शक्ति सोलंकी सचिव, शुभम अग्रवाल सह-सचिव, कमल चौहान और आकाश शराफ कोषाध्यक्ष, आदित्य शर्मा मीडिया प्रभारी, अनुभव अवस्थी सह-मीडिया प्रभारी और ईश्वर यादव-अंकुश भावसार को प्रवक्ता बनाया गया।
हितेश अग्रवाल और ईश्वर यादव ने बताया कि इस बार गुजराती गरबा-डांडिया, गुजराती गायक और आकर्षक लाइटिंग विशेष आकर्षण रहेंगे। सुरक्षा, पार्किंग, अतिथि व्यवस्था और महिलाओं-बच्चों की सुविधा पर विशेष ध्यान रहेगा। आयोजन में फ्रेंड्स ग्रुप और बड़वानी धरोहर सहित अन्य मंडलों का सहयोग रहेगा।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट


Post a Comment