ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लापता 14 वर्षीय नाबालिग बालक को 48 घंटे के भीतर राजपुर से किया सकुशल दस्तयाब।
स्कूल के लिए निकले और अचानक लापता हुए 14 वर्षीय बालक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित।
सफलता: पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर बालक को राजपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।*
अपराध क्रमांक: 208/2026 | धारा: 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)।*
अभियान: पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कार्रवाई।*
घटना का संक्षिप्त विवरण:
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुम व अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की खोजबीन हेतु चलाए जा रहे विशेष *ऑपरेशन मुस्कान*' के तहत पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लापता बच्चों की त्वरित दस्तयाबी के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं SDOP राजपुर श्री बी.एल. अटोदे के मार्गदर्शन में थाना निवाली पुलिस ने एक सराहनीय सफलता हासिल की है।
दिनांक 02.10.2026 को फरियादी कैलाश पिता मेगन धनगर (निवासी निवाली) ने थाने पर उपस्थित होकर सूचना दर्ज कराई कि उनका 14 वर्षीय भांजा कुलदीप (पिता स्व. भरत), जो उनके पास रहकर कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रहा था, दिनांक 01.10.2026 को स्कूल के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर काफी तलाश करने के बाद भी बालक का कोई सुराग नहीं लगा।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निवाली में अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं दस्तयाबी:
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी निवाली द्वारा तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर बालक की तलाश हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र एवं पतारसी के आधार पर बालक कुलदीप की लोकेशन राजपुर में ट्रैक की।
पुलिस टीम ने राजपुर पहुंचकर बालक को सकुशल दस्तयाब किया। आज दिनांक 04.10.2026 को वैधानिक व विवेचना संबंधी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर बालक कुलदीप को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक को सकुशल पाकर परिजनों ने बड़वानी पुलिस का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।
सराहनीय भूमिका:
उक्त त्वरित कार्रवाई व बालक की सकुशल दस्तयाबी में थाना प्रभारी उ.नि. रवि ठाकुर, स.उ.नि. उमाशंकर मण्डलोई, आर. 585 प्रकाश ठाकुर, आर. 269 रवि जाधव एवं आर. 616 सुमेरसिंह जामोद की सराहनीय भूमिका रही।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट


Post a Comment