Top News

नगर खेतिया में धूमधाम से मनाया गया हरितालिका तीज पर्व, महिलाओं ने रखा अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत। Haritalika Teej festival was celebrated with great pomp in the city of Khetia, women observed a fast without water for unbroken good fortune.

 नगर खेतिया में धूमधाम से मनाया गया हरितालिका तीज पर्व, महिलाओं ने रखा अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत। 



खेतिया, जिला बड़वानी - नगर खेतिया में आज हरितालिका तीज का पर्व बड़ी ही भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भाद्रपद शुक्ल तृतीया के पावन अवसर पर सुहागिन महिलाओं और युवतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। इस बार हरितालिका तीज का व्रत 14 सितंबर सोमवार को मनाई गई 

सुबह से ही नगर के शिव मंदिरों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। विशेष रूप से नगर के प्रमुख शिव नागेश्वर महादेव मंदिर, मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर शिव पिपलेश्वर महादेव मंदिर दत्त तारेश्वर महादेव मंदिर और स्थानीय शिवालयों में तड़के से ही पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान कर नए वस्त्र, मेहंदी, महावर, सिंदूर और 16 श्रृंगार कर पूजन किया। मंदिर परिसरों को फूलों और रंगोली से सजाया गया था। महिलाओं ने बालू रेत से शिवलिंग और माता पार्वती की प्रतिमा बनाकर उनका श्रृंगार किया।


पूजन के दौरान महिलाओं ने टोकरी में सुहाग की सामग्री - चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, वस्त्र आदि अर्पित की। पंडित जी द्वारा हरितालिका तीज की व्रत कथा सुनाई गई, जिसमें बताया गया कि कैसे माता पार्वती ने कठोर तपस्याकर भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था।

 खेतीया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post